15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Golf: नवा रायपुर ओपन टूर्नामेंट में सीएम साय बोले- प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन बनेगा छत्तीसगढ़

Golf: सीएम विष्णुदेव साय ने डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026 की ट्रॉफी का अनावरण किया, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, टूर्नामेंट में देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर ले रहे हिस्सा
less than 1 minute read
Google source verification
Nava Raipur Open

Golf: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया द्वारा 15 सितंबर को नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में आयोजित प्रतिष्ठित डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026 कार्यक्रम को संबोधित किया।

सीएम साय ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनेगा और नवा रायपुर को देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता की आकर्षक ट्रॉफी का अनावरण भी किया।

नवा रायपुर गोल्फ कोर्स पर मुख्यमंत्री साय ने गोल्फ में हाथ आजमाया और शानदार शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर 1983 क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कप्तान एवं प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव उपस्थित थे। टूर्नामेंट में देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं।