15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM आवास योजना पर सियासी घमासान, रायपुर प्रेस क्लब के बाहर भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, झड़प में SI की शर्ट का बटन भी टूटा

Raipur Press Club Controversy: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास योजना पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा की बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े। पुलिस से झड़प में SI का बटन टूटा।
2 min read
Google source verification
PM Awas Yojana

रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर डिबेट (Photo Source- Patrika Create)

PM Awas Yojana: रायपुर प्रेस क्लब में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) को लेकर मंगलवार को आयोजित राजनीतिक बहस के बाद माहौल अचानक गरमा गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच योजना से जुड़े आंकड़ों और सरकार के दावों को लेकर आमने-सामने चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अपने-अपने आंकड़े और तर्क सामने रखे। बहस के दौरान माहौल काफी गर्म रहा।

Political Controversy: बहस खत्म होते ही प्रेस क्लब के बाहर भिड़े कार्यकर्ता

नेताओं की बहस खत्म होने के बाद प्रेस क्लब के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और झड़प तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की।

पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की

कार्यकर्ताओं के बीच विवाद को शांत कराने के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। हंगामे के दौरान एक SI की शर्ट का बटन टूटने और बैज क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है।

दरअसल, प्रेस क्लब में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच खुली बहस रखी गई थी। चर्चा का मुख्य मुद्दा PM आवास योजना से जुड़े आंकड़े, आवास निर्माण और सरकार की ओर से किए जा रहे दावे रहे। दोनों नेताओं ने योजना को लेकर अपने-अपने पक्ष में आंकड़े और तर्क रखे। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच बहस काफी तीखी हो गई। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों की नजरें दोनों नेताओं की दलीलों पर टिकी रहीं।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

बहस समाप्त होने के बाद बाहर कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की को लेकर जानकारी एकत्र की जा रही है।

Raipur Press Club: राजनीतिक बहस के बाद सड़क तक पहुंचा विवाद

PM आवास योजना जैसे मुद्दे पर नेताओं की राजनीतिक बहस के बाद जिस तरह कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ, उससे प्रेस क्लब के बाहर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक तरफ जहां कार्यक्रम के दौरान योजना के आंकड़ों पर राजनीतिक तर्क दिए जा रहे थे, वहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं की झड़प ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया।