15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुली बहस में गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- अपना गणित सहीें करें, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये जवाब

Chhattisgarh Political News: छत्तीसगढ़ की सियासत में यह पहली बार ऐसा हुआ है जब सत्तापक्ष और विपक्ष किसी मुद्दे को लेकर खुली बहस कर रहे हैंं।
2 min read
Google source verification
chhattisgarh political news

PM आवास पर विजय शर्मा VS भूपेश बघेल ( Photo - X ID )

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पहली बार सत्तापक्ष और विपक्ष ओपन चैलेंज पर खुल बहस हो रही है। रायपुर प्रेस क्लब में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल आमने-सामने बहस कर रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ की सियासत में यह पहली बार ऐसा हुआ है जब सत्तापक्ष और विपक्ष किसी मुद्दे को लेकर खुली बहस कर रहे हैंं।

Chhattisgarh Political News: बहस में अब तक

गृहमंत्री विजय शर्मा: 25 सितंबर 2023 को 7 लाख आवास स्वीकृत किए।
11 लाख 75 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं।
साय सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत किए: विजय शर्मा
टीएस सिंहदेव ने पीएम आवास न बनने के कारण इस्तीफा दिया।: विजय शर्मा

आपने आवास पोर्टल बंद क्यों कर दिए: भूपेश बघेल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिहं चौहान ने 3 लाख 65 हजार स्वीकृत किए:भूपेश बघेल

13 मई 2025 को 3 लाख 700 आवास स्वीकृत किए: भूपेश बघेल
11 सितंबर 2026 को 3 लाख 65 हजार आवास स्वीकृत किए।
कोरोना काल में राज्यों को वेतन नहीं दे पा रहे थे: भूपेश बघेल
केंद्र ने पीएम आवास के लिए पोर्टल बंद किया: भूपेश बघेल
कोरोना काल में हमने स्वीकृति नहीं दी: भूपेश बघेल
25 सितंबर 2023 को केवल 84 हजार लोगों को पैसा गया: विजय शर्मा
अपनी गणित सही करें: विजय शर्मा
मैं गणित का विद्यार्थी हूं: भूपेश बघेल

सरकार के अनुसार 46 लाख का आंकड़ा पहुंच गया है। : भूपेश बघेल
शिवराज ने अब तक 10 लाख आवास स्वीकृत किए: भूपेश बघेल

विजय शर्मा ने दी थी खुली बहस की चुनौती

PM आवास योजना को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर सवाल उठाती रही है। वहीं, भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में 18 लाख PM आवास बनाने का ऐलान किया था। इसी मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार पर लगातार आरोप लगाते रहे हैं। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल को PM आवास के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि वे इस मुद्दे पर भूपेश बघेल से कहीं भी चर्चा के लिए तैयार हैं। बहस का मंच और विषय तय करने की जिम्मेदारी उन्होंने प्रेस क्लब पर छोड़ दी थी।

भूपेश बघेल ने स्वीकार की चुनौती

विजय शर्मा की चुनौती को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा था कि 15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास के मुद्दे पर बहस के लिए वे तैयार हैं। बघेल ने यह भी कहा कि वे ही नहीं, बल्कि सभी कांग्रेसी इस बहस के लिए तैयार हैं। अब दोनों नेताओं के प्रेस क्लब पहुंचने के साथ ही यह सियासी मुद्दा सीधे आमने-सामने की बहस में बदलने जा रहा है।