15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवोदय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, नि:शुल्क होगी सभी सुविधाएं, 30 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाई

Navodaya Admission Last Date: नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी।
2 min read
Google source verification
Navodaya Free Education

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (Photo Patrika)

Navodaya Free Education: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (जेएनवीएस) की ओर से सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय समिति की निर्धारित पात्रता पूरी करना जरूरी होगा। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। विद्यार्थियों और अभिभावकों को आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है।

संबंधित जिले का निवासी होना जरूरी

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी का संबंधित जिले का निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ ही विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थी ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

उम्र की भी तय सीमा

आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की उम्र भी निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना आवश्यक है। निर्धारित आयु सीमा से बाहर आने वाले विद्यार्थी कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे।

30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। विद्यार्थियों को आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना होगा। आवेदन करते समय विद्यार्थी को आवश्यक दस्तावेज और शैक्षणिक जानकारी तैयार रखनी होगी, ताकि फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी न हो।

6वीं से 12वीं तक निशुल्क सुविधाएं

जवाहर नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ कई सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक छात्रों को निशुल्क आवास और भोजन की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकें और स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई जाती है। ग्रामीण और प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवोदय विद्यालयों की व्यवस्था की गई है।

आवेदन से पहले पात्रता जरूर जांचें

विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, जन्मतिथि, जिले और वर्तमान स्कूल से संबंधित जानकारी जांच लेनी चाहिए। ऑनलाइन फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज होने पर आगे की चयन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है। इसलिए आवेदन भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करना जरूरी है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।