राजस्थान की छात्र राजनीति ने आज राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा लिया है। NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय (AICC) में पदभार ग्रहण किया। यह राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि प्रदेश के किसी छात्र नेता को पहली बार राष्ट्रीय छात्र संगठन की कमान सौंपी गई है।
नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान की छात्र राजनीति के चमकते सितारे विनोद जाखड़ ने आज आधिकारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। दिल्ली स्थित NSUI राष्ट्रीय कार्यालय, 5 रायसीना रोड पर आयोजित इस भव्य समारोह में राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और युवाओं के चहेते सचिन पायलट ने शिरकत की। जाखड़ को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर दफ्तर तक पहुँचाया, जो उनकी ज़मीनी लोकप्रियता का प्रमाण था।
AICC महासचिव सचिन पायलट ने समारोह में उपस्थित हज़ारों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विनोद जाखड़ की नियुक्ति उन हज़ारों कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीद की किरण है जो बिना किसी राजनीतिक विरासत के ज़मीन पर संघर्ष करते हैं।
शपथ ग्रहण के लिए रवानगी से पहले एक भावुक और पारंपरिक दृश्य देखने को मिला। भरतपुर की युवा सांसद और विनोद जाखड़ को सांसद संजना जाटव ने तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधा।
शपथ ग्रहण के दौरान विनोद जाखड़ के साथ कांग्रेस के कई कद्दावर युवा चेहरे मौजूद रहे, जो राजस्थान और देश की राजनीति में दखल रखते हैं:
विनोद जाखड़ का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। वे राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे और बाद में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने पेपर लीक और छात्र हितों के मुद्दों पर कई आंदोलन किए।
पदभार ग्रहण करने के बाद विनोद जाखड़ ने भावुक होते हुए कहा कि वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और छात्र संगठन को नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कैंपस से लेकर सड़क तक छात्रों की आवाज़ को बुलंद करना है।