जयपुर

टॉयलेट में जाने से पहले देख लें ये वीडियो, चूहे ऐसा भी कर सकते हैं, नहीं होगा आपको यकीन

Viral Video: घरों में चूहों का आना आम बात है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि चूहे आते कहां से है? अगर आपने इसकी सच्चाई जान ली तो आप चौंक जाएंगे। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2023, 3:04 PM IST
photo1691832566.jpeg

Viral Video: घरों में चूहों का आना आम बात है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि चूहे आते कहां से है? अगर आपने इसकी सच्चाई जान ली तो आप चौंक जाएंगे। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चूहा आसानी से शौचालय से घर में प्रवेश कर जाता है।

दरअसल वीडियो में कमोड से एक चूहा पाइप के सहारे आसानी से ऊपर आ जाता है। वायरल हो रहा ये वीडियो नेशनल ज्योग्राफिक ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर शेयर किया था जिसके बाद से ये लगातार वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : World Snake Day: पास में आकर सो जाता है ये सांप, डसने के कुछ देर में हो जाती है मौत


वीडियो 17 सेकंड का है, जिसमें दिखाया गया है कि कमोड के अंदर चूहा पानी के घुमावदार पाइप से सीट तक आसानी से पहुंच जाता है। आपको बता दें चूहे कई मिनटों तक सांस रोक सकते है। ये प्राकृतिक तैराक होते हैं और यदि उनके जीवित रहने के लिए यह आवश्यक हो तो वे लंबी दूरी तक तैरने के लिए जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें : World Elephant Day: एक दिन में हाथी खा जाता है 150 किलो खाना, लेकिन इन पर बढ़ रहा बड़ा संकट, जानिए कैसे

नेशनल ज्योग्राफिक ने ये वीडियो सोशल मीडियो पर शेयर किया है। जिस पर लोगों की तरह—तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, यह पढ़ने के बाद कि चूहे आपके शौचालय पर चढ़ सकते हैं, मुझे शौचालय जाने से डर लग रहा है एक अन्य ने लिखा, यही कारण है कि मैं बैठने से पहले फ्लश करता हूं।

Updated on:
12 Aug 2023, 3:04 PM IST
Published on: