26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Elephant Day: एक दिन में हाथी खा जाता है 150 किलो खाना, लेकिन इन पर बढ़ रहा बड़ा संकट, जानिए कैसे

हाथियों के शिकार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खासकर अफ्रीका में हाथी दांत के लिए हाथी का शिकार बड़े पैमाने पर किया जाता है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 12 Aug 2023, 10:42 AM IST

elephant.jpg

जोधपुर। हाथियों के शिकार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खासकर अफ्रीका में हाथी दांत के लिए हाथी का शिकार बड़े पैमाने पर किया जाता है। लगातार कम हो रही हाथी की संख्या के चलते पूरे विश्व में हाथी को बचाने के प्रयास चल रहे हैं। भारत में भी हाथी (World Elephant Day) की कम हो रही संख्या को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से करीब 33 रिजर्व बनाए गए हैं। राजस्थान में एक भी हाथी रिजर्व नहीं है। वहीं आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हाथी एक दिन में करीब 150 किलो तक खाना खा जाता है।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Forecast: इस जगह पर मेहरबान है मानूसन, झमाझम हो रही बारिश, धुंध में डूब गया शहर

घटती संख्या का प्रमुख कारण

प्रमुख रूप से हाथी दांत के लिए हाथी का अधिक संख्या में शिकार किया जा रहा है। उनके प्राकृतिक आवास को क्षति पहुंचाने के साथ ही अब हाथी (World Elephant Day) को सवारी के रूप में काम लिया जाने लगा है। मनुष्यों के मनोरंजन के लिए हाथी की सवारी को बहुत पसंद किया जाने लगा है। इससे जंगल के जानवर को बांधकर रखा जाता है। साथ ही कई वर्षों से लगातार सिर्फ सवारी के रूप में काम आने से उनकी शारीरिक मुद्रा भी बिगड़ रही है।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Alert: आखिरकार मानसून ने दिया बड़ा झटका, इतने दिनों का लगा ब्रेक, सामने आई बड़ी जानकारी

फैक्ट फाइल

450000 के करीब हाथी हैं विश्व में

33 हाथी अभयारण्य है भारत में

27,312 हाथी भारत में (पर्यावरण मंत्रालय की रिपोर्ट 2017 के अनुसार)

84 के करीब हाथी राजस्थान में

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग