जयपुर

Weather Alert : कड़कड़ाती ठंड में हवा हुए शिक्षा विभाग के आदेश, प्राइवेट स्कूल खुले, संयुक्त अभिभावक संघ ने दी चेतावनी

सर्दी का असर राजधानी में भी देखने को मिल रहा है। शहर में दिन और रात दोनों का तापमान गिर रहा है। सोमवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 20.8 डिग्री दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2024, 11:37 AM IST
private_schools_open_in_winter_vacation.jpg

सर्दी का असर राजधानी में भी देखने को मिल रहा है। शहर में दिन और रात दोनों का तापमान गिर रहा है। सोमवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, सर्द हवा का असर राजधानी में दोपहर तक देखने को मिला। सुबह घने कोहरे ने वाहन चालकों को परेशान किया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार जयपुर में सर्द हवा का दौर सात जनवरी तक जारी रहेगा। आगामी दिनों में शीतलहर चल सकती है।

अभिभावकों का विरोध
सर्दी के बीच कई निजी स्कूल खुल गए। सोमवार को ठिठुरन के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। निजी स्कूल खुलने का अभिभावकों ने विरोध किया है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के पांच जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश के बाद भी निजी स्कूलों ने सोमवार को स्कूल खोल दिए।

सख्त कार्रवाई हो
संयुक्त अभिभावक संघ के प्रवक्ता अभिषेक जैन ने कहा है कि निजी स्कूलों की मनमानी का विरोध किया जाएगा। पांचवीं तक के बच्चों को भी सर्द हवा के बीच स्कूल बुलाया जा रहा है। शिक्षा विभाग आदेश जारी कर इतिश्री कर रहा है। विभाग को स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Published on: