शेखावाटी, मारवाड़ अंचल में कड़ाके की सर्दी
प्रदेश में शेखावाटी से लेकर मारवाड़ अंचल तक कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। पौष मास में सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त है और लोग जानलेवा सर्दी से बचने के जतन करते नजर आ रहे हैं। सुबह शाम में गलन वाली सर्दी का असर रहने और घने कोहरे के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तुलना में कम होने लगी है। बीती रात मैदानी इलाकों में सीकर 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। वहीं फलोदी 4.8 करौली 5.2, पिलानी 5.7, जैसलमेर 5.4, सिरोही 6.0, अलवर 7.0, सिरोही 7.3 और डबोक में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ।