जयपुर

Weather Alert: मौसम विभाग का ताजा अलर्ट, 31 अगस्त को 3 जिलों में होगी अत्यंत बारिश, प्रशासन सावधान

IMD Rajasthan Warning: मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त को राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इनमें तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें बारां, राजसमंद व उदयपुर में अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Aug 29, 2025
Rajasthan-weather-update-2
राजस्थान में बारिश। फोटो: पत्रिका

rajasthan weather alert: जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता लगातार जारी है। इधर मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं 31 अगस्त को तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश व 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते प्रशासन भी अलर्ट मोड़ में आया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी सप्ताह में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिण राजस्थान में 30 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में बढोत्तरी होगी। इस कारण कोटा-उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा जोधपुर-बीकानेर संभाग में 29 से 31 अगस्त तक कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में 31 को अत्यंत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त को राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इनमें तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें बारां, राजसमंद व उदयपुर में अतिभारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालवाड़, करौली, प्रतापगढ़, कोटा, सवाईमाधोपुर व सिरोही जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।

Published on:
29 Aug 2025 12:19 pm