जयपुर

Weather Alert: अब बंगाल की खाड़ी से उठेगा तूफान, आने वाले दिनों में होने वाला है ऐसा, मौसम विभाग ने दिए संकेत

Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आगामी कुछ दिनों में तूफान उठने वाला हैं। हालंकि मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम कूल कर दिया है। आमतौर पर मई में लू और गर्मी का प्रकोप रहता है लेकिन इस बार विक्षोभ के असर से हुई बारिश ने गर्मी कम कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 7 May 2023, 9:47 AM IST
weather

जयपुर. Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आगामी कुछ दिनों में तूफान उठने वाला हैं। हालंकि मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम कूल कर दिया है। आमतौर पर मई में लू और गर्मी का प्रकोप रहता है लेकिन इस बार विक्षोभ के असर से हुई बारिश ने गर्मी कम कर दी है। यही कारण है कि अब तक तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा है। हालांकि शुक्रवार को सुबह से सूर्य देव के तेवर थोड़े तल्ख नजर आए तो अब तक बंद एसी और कूलर फिर चल पड़े हैं। दोपहर बाद आसमान में बादल घिर आए और तेज हवा चली। करीब 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। परकोटे सहित कुछ स्थान पर हल्की बारिश हुई। जिसके कारण मौसम सुहावना हो गया।

दिन के तापमान में 2 डिग्री की हुई बढ़त
इधर, शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार को भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। रविवार से मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा।

तूफान का यहां होगा असर
बंगाल की खाड़ी से आगामी कुछ दिन में उठने वाले तूफान का असर राजस्थान में दिखने के आसार कम हैं। ऐसे में यहां मौसम शुष्क ही रहेगा। यह अंडमान के क्षेत्र में बन रहा है। ऐसे में इसका असर उत्तर और पूर्व के प्रदेशों में पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि इसका प्रभाव उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पड़ेगा हालांकि राजस्थान पर इसका असर ज्यादा नहीं दिखेगा। राजस्थान में पछुआ हवाओं के कारण प्रभाव कम हो गया।

Published on: