आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राज्य में पिछले कई दिनों से चल रहा आंधी-बारिश का दौर शनिवार को खत्म हो जाएगा। रविवार को पारे में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर व श्रीगंगानगर में शनिवार को आंधी-हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई। बाड़मेर में 40.1 डिग्री पारा दर्ज किया गया।