जयपुर

Weather Alert: अगले 10 दिन गर्मी से राहत के, पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहले 14, 15, फि​र 19, 20, 21 मार्च को होगी बारिश

Western Disturbance: इसके अलावा मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 19 से 21 मार्च के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में फिर से आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Mar 12, 2026
IMD Rain Alert
मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी दी। (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Rain Forecast: जयपुर। राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो–तीन दिनों में आंशिक बादल छाए रहने और तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के साथ-साथ गंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है,जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इसके अलावा मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 19 से 21 मार्च के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में फिर से आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

Updated on:
12 Mar 2026 06:23 pm
Published on:
12 Mar 2026 06:21 pm