जयपुर

Weather Forecast: यहां-यहां रेतीले तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, 50 किलोमीटर की गति से आएगी आंधी

Weather Forecast: जयपुर में एक और 3 साल बाद हो रहे आईपीएल मैच का खुमार छाया हुआ है तो वहीं मौसम विभाग ने रेतीले तूफान के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया। कुछ जिलों में बूंदबांदी के साथ बारिश की शुरूआत हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2023, 1:17 PM IST
storm

Weather Forecast: जयपुर में एक और 3 साल बाद हो रहे आईपीएल मैच का खुमार छाया हुआ है तो वहीं मौसम विभाग ने रेतीले तूफान के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया। कुछ जिलों में बूंदबांदी के साथ बारिश की शुरूआत हो गई है। हिमालयन क्षेत्र जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कई स्थानों पर हुई बर्फबारी के कारण ठंड़ी हवाएं राजस्थान पहुंची हैं। इसके कारण भी तापमान में 2 से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

सुबह से बादलवाई के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। अगले तीन चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। हालंकि बीते कई दिनों से राजस्थान में गर्मी ने कहर बरसाया हुआ था और 18 स्थान पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं कोटा में सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 19 व 20 अप्रैल को अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद आंधी व बारिश की संभावना है। चौबीस घंटे बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ लेकर आया राहत
राजस्थान में दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण मौसम बदल गया है। इसके साथ ही जम्मू—कश्मीर में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ आए हैं। इस समय वेदर वेल्ट राजस्थान में खिसकी हुई है। पंजाब से सटे पाकिस्तान सीमा के साथ एक तूफान तंत्र बंना हुआ है। इसकी लाइन हरियाणा, राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश तक बन रही है। यही वजह है कि यहां बूंदाबांदी हो रही है और अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश होगी।

50 किलोमीटर की गति से आएगी आंधी
मौसम विभाग ने बताया है कि 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भी दर्ज की जा सकती है। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में 19-20 अप्रैल दोपहर बाद आंधी बारिश की गतिविधियां कहीं-कहीं दर्ज होने की संभावना है। आगामी चौबीस घंटों बाद तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

मंगलवार को कोटा सबसे गर्म
स्थान--तापमान
कोटा--42.8
बूंदी--41.1
बांसवाड़ा--42.7
श्रीगंगानगर--40.6
फलौदी--42.2
धौलपुर--42
डूंगरपुर--40.5
भीलवाड़ा--40.4
स. माधोपुर--41.7
टोंक--41.6
चित्तौड़गढ़--40.4
झुंझुनूं--41.4
जयपुर--40
जैसलमेर--40
चूरू--41.4
बाड़मेर--41.2
बीकानेर--40.4
जालोर--40

Published on: