जयपुर

मौसम अपडेट: बिजली गिरने से एक की मौत…कहीं झमाझम तो कहीं गिरे ओले, जानें कैसा रहेगा आज का Weather

Weather News: प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर दूसरे दिन गुरुवार को अधिकांश जिलों में दिखा। आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश ने अप्रेल की गर्मी को ठंडा कर दिया। मौसम में आए इस बदलाव का असर अगले तीन- चार दिन रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2023, 8:46 AM IST
Today Weather

जयपुर। Weather News: प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर दूसरे दिन गुरुवार को अधिकांश जिलों में दिखा। आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश ने अप्रेल की गर्मी को ठंडा कर दिया। मौसम में आए इस बदलाव का असर अगले तीन- चार दिन रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दिनों में विक्षोभ का असर और ज्यादा रहेगा। एक मई तक पूरे प्रदेश में सिस्टम सक्रिय रहेगा। जिससे आंधी, बरसात व कुछ स्थानों पर ओले गिरने की आशंका है। तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होगी।

बिजली गिरने से एक की मौत
भीलवाड़ा के गंगापुर थाना क्षेत्र के करणजी की खेड़ी के पास बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रायपुर तहसील के खूंटिया हाल कारोई निवासी दीपक (22) पुत्र रोशनलाल माली बाइक से खेत पर जा रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे करणजी की खेडी के पास बिजली गिरने से झुलस गया।

कहीं झमाझम तो कहीं गिरे ओले
उदयपुर में दोपहर बाद करीब 1 घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। चित्तौड़गढ़ जिले के उपखंड गंगरार में ओले गिरे वहीं जयपुर में शाम 6 बजे बाद मौसम पलटा और तेज आंधी चली।

Published on: