8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News: मौसम विभाग का YELLOW ALERT, इन 20 जिलों में बारिश के साथ चलेगी तेज हवाएं

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में दो-तीन सप्ताह से लू चल रही है। वहीं गर्म रहने वाले प्रदेशों में से एक राजस्थान अब तक हीटवेव से अछूता है। अभी प्रदेश के किसी भी हिस्से में तापमान 45 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। इस माह में लू चलने के आसार नहीं है। बुधवार से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 26 Apr 2023, 10:39 AM IST

yellow alert

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर. Rain Alert: देश के कई राज्यों में दो-तीन सप्ताह से लू चल रही है। वहीं गर्म रहने वाले प्रदेशों में से एक राजस्थान अब तक हीटवेव से अछूता है। अप्रेल माह खत्म होने को है। अभी प्रदेश के किसी भी हिस्से में तापमान 45 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। इस माह में लू चलने के आसार नहीं है। दरअसल, बुधवार से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

यह भी पढ़ें : अचानक फिर बदलेगा मौसम, एक और पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, इन जिलों में होगी बारिश

जिससे राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 26 अप्रैल को कोटा, उदयपुर व आस-पास के जिलों में तेज हवा व हल्की बारिश होने की संभावना है।

यहां यलो अलर्ट:
जयपुर मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, जालोर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, पाली, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : अगले 2-3 घंटे में यहां-यहां आएगी तेज आंधी, ALERT हुआ जारी

...इसलिए मौसम बदला
पश्चिमी विक्षोभ के साथ स्थानीय स्तर पर बने चक्रवात ने विक्षोभ की गति को कम किया है। इसके साथ मार्ग भी परिवर्ति हो गया है। यही वजह है कि राजस्थान में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। आमतौर पर यह मौसम इस महीने में पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलता है।