जयपुर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 10 जिलों में 180 मिनट में बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट, 40 KMPH से चलेगी हवा!

Weather Updates : मौसम विभाग ने आज गुरुवार सुबह 7 बजे राजस्थान के 10 जिलों के लिए बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

2 min read
Rajasthan Weather Updates: भीलवाड़ा में बारिश का दृश्य। फोटो पत्रिका

Weather Updates : राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहीं, लेकिन मौसम केन्द्र ने पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 7 बजे नई भविष्यवाणी जारी की है। जिसके तहत मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तीन घंटे के अंदर राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूम्बर, उदयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़ तथा सिरोही जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ 30-40 KMPH की रफ्तार से अचानक तेज हवाए, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

संभावित प्रभाव- येलो अलर्ट

1- सामान्यतः कोई विशेष प्रभाव नहीं।
सुझाव
1- मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न हैं। सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
2- बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और धातु की वस्तुओं पानी के नल को न छुएं।

दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, कोटा, अजमेर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चली। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। चूरू में सर्वाधिक 29.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहीं, लेकिन मौसम केन्द्र ने पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश

मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। जयपुर सहित आसपास के जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

सबसे अधिक तापमान धौलपुर और दौसा में रहा

वहीं अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में वृद्धि और रात के पारे में गिरावट हुई है। जयपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सबसे अधिक तापमान धौलपुर और दौसा में 39.3 डिग्री रहा।

जयपुर का मौसम आज गुरुवार सुबह बेहद गरम था। सुबह 5 बजे भी चलने में पसीने आ रहे थे। सुबह 7 बजे जयपुर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अल नीनो की आहट, मानसून धीमा पड़ा

नई दिल्ली, देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) के नाउकास्ट के अनुसार, बुधवार को देश के बड़े हिस्से में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई और अधिकांश क्षेत्र ग्रीन जोन में रहे, जिससे तत्काल बारिश की संभावना कम नजर आई। वहीं विभिन्न उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों ने असमान वर्षा और संभावित अल नीनो प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Updated on:
18 Jun 2026 07:52 am
Published on:
18 Jun 2026 07:51 am