जयपुर

Weather Report 15 March: राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज गर्मी

Rajasthan Mausam Update: चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म, प्रदेश में तापमान 38.6 डिग्री पहुंचा। प्रदेश में 20 से 84 प्रतिशत तक रही आर्द्रता, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
Rajasthan Weather Update (Patrika File Photo)

Rain in rajasthan: जयपुर. राजस्थान में रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कई शहरों में गर्मी का असर बढ़ता नजर आया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

मौसम विभाग के शाम 5:30 बजे तक के प्रेक्षण के अनुसार अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। कोटा में 38.0 डिग्री, बाड़मेर में 37.8 डिग्री, फलोदी में 37.0 डिग्री और जालौर-पाली क्षेत्र में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें

Water Supply: 48, 72 और 96 घंटे के अंतराल वाली पेयजल आपूर्ति में होगी कमी, गर्मी से पहले सरकार अलर्ट

राजस्थान में सबसे अधिक तापमान वाले शहर (15 मार्च 2026)

शहरअधिकतम तापमान (°C)
चित्तौड़गढ़38.6
कोटा38.0
बाड़मेर37.8
फलोदी37.0
जवाई डैम/पाली)36.8
टोंक (वनस्थली)36.3
जयपुर35.7
जोधपुर शहर35.7
दौसा35.5
बारां35.4

राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में नमी भी देखने को मिली। शाम 5:30 बजे के प्रेक्षण के अनुसार प्रदेश में सापेक्ष आर्द्रता 20 से 84 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। श्रीगंगानगर में हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जहां 0.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

ये भी पढ़ें

Exam Result: खुशखबरी, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती सहित 3 बड़ी परीक्षाओं के परिणाम की तिथि घोषित

Updated on:
15 Mar 2026 09:28 pm
Published on:
15 Mar 2026 09:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर