जयपुर

Weather Update 4 November : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 90 मिनट में राजस्थान के 12 जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान

Weather Update 4 November : मौसम विभाग का नया Prediction। मौसम विभाग ने 90 मिनट में राजस्थान के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
1 minute read
Weather Update 4 November Meteorological Department Prediction Today next 90 minutes Rajasthan 12 districts heavy rain
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update 4 November : राजस्थान का मौसम अचानक बदल गया है। कई जिलों में रात से ही बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग का 4 नवंबर को नया अपडेट सुबह 7 बजे जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 12 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत पाली, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, जयपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सीकर जिलों और आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 20-30 KMPH रहने की संभावना है।

जयपुर में हो रही बूंदाबांदी, आसमान पर छाए हुए हैं बादल

जयपुर में मंगलवार सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। सुबह तेज और ठंडी हवाएं चल रहीं थी। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी जारी है। मौसम विभाग ने जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत जयपुर और आस-पास बारिश होने संभावना है।

जयपुर मौसम : न्यूनतम तापमान में 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

जयपुर में आज सुबह 7 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सीकर-नागौर में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज

मौसम विभाग आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान गिरने से सर्दी बढ़ गई। सबसे ज्यादा सर्दी सीकर और नागौर में रही, जहां तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। जयपुर में 17.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

5 नवंबर से बदलेगा मौसम

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में 5 नवंबर से इस सिस्टम का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। आसमान साफ होने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इससे सुबह-शाम की ठंड बढ़ जाएगी।

Updated on:
04 Nov 2025 12:55 pm
Published on:
04 Nov 2025 08:39 am