जयपुर

Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम, हल्की बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए ALERT

Rajasthan Weather Update: राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाने के साथ ही मौसम में बदलाव आया। सुबह जब लोग उठे तो कोहरा छाया हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2023, 11:28 AM IST
weather_alert_rajasthan.jpg

Rajasthan Weather Update: राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाने के साथ ही मौसम में बदलाव आया। सुबह जब लोग उठे तो कोहरा छाया हुआ था। शहर के कई इलाकों में 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है।

दो दिन छाए रहेंगे बादल:
जोधपुर में बुधवार रात हल्की बारिश हुई। बादल छाए रहने से किसानों को Mawath Rain की उम्मीद जगी है। किसानों ने बताया कि मावठ नहीं होने से अगेती गेहूं और जौ की फसलें वृद्धि नहीं कर पा रही है। ऐसे में मावठ होती है तो फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में 12 और 13 जनवरी को बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर पश्चिम हिस्से में हल्की बारिश की संभावना जताई गई। मकर संक्रांति से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी होगी। जयपुर और बीकानेर सहित कई संभागों में शीतलहर और अति शीत लहर चलेगी। कुछ स्थानों पर तापमान माइनस में भी जा सकता है।

कई जिलों में तीव्र शीतलहर चलेगी-
मौसम विभाग ने 15 जनवरी को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगागनर जिले में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार रात सबसे कम पारा अजमेर का 8.8, बीकानेर का 9.1, पिलानी का 10, सीकर का 13.5, श्रीगंगानगर का 10.2, फतेहपुर का 9.7 और जयपुर का 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on:
12 Jan 2023, 11:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में IAS-IPS समेत 300 से ज्यादा भ्रष्ट कार्मिकों पर एक्शन, करीब 70 सस्पेंड-20 बर्खास्त, जानिए सरकार का ‘ज़ीरो टॉलरेंस’

राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!