जयपुर शहर सहित ग्रामीण अंचल में सोमवार को आसमां में बादल छाए रहे और धूप तेज होने से लोगों को चार-पांच दिन पड़ी कड़ाके की ठंड से राहत मिली। हालांकि शाम को जाकर फिर सर्दी ने जोर पकड़ा और लोगों को अलाव जलाना पड़ा। इधर, क्षेत्र के किसानों को रबी फसल की अच्छी पैदावार के लिए लंबे समय से मावठ होने का इंतजार है। सोमवार को अचानक मौसम बदलने से आसमां में छाए बादलों से किसानों को मावठ होने की उम्मीद जगी है।