यह है पाले व सर्दी के प्रभाव
सहायक कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार उदयपुरवाटी, कृषि प्रवेक्षक पचलंगी पूरण प्रकाश यादव, प्रहलाद जांगिड़ कृषि प्रवेक्षक ने जानकारी दी कि फसलों में सर्दी व पाले का असर होने पर पौधे के बहार व अन्दर की कौशिकाओं में बर्फ जम जाती है। जिससे पौधा सूख जाता है या नष्ट हो जाता है। फलदार वृक्षों में सबसे ज्यादा प्रभाव पपीते पर व सब्जियों में टमाटर बैंगन, मिर्च, आलू व मटर पर अधिक रहता है। वहीं खाद्यान फसलों में जौ, चना, सरसों व जीरा पर पड़ता है।