जयपुर. Rajasthan Weather Update : प्रदेश में गुरुवार को भीषण शीतलहर चली। माउंट आबू में 16 साल में पहली बार पारा माइनस 6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पूर्व 3 जनवरी 2011 को माइनस 5.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सर्दी से जनजीवन प्रभावित रहा। जोबनेर, फतेहपुर और चूरू के बाद अब सीकर में भी पारा माइनस में पहुंच गया। फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन तापमान जमाव बिन्दु से नीचे माइनस 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जोबनेर, सीकर और चूरू में पारा माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 48 घंटे शीतलहर का दौर जारी रहेगा।