जयपुर

Weather Update : राजस्थान में दो दिन तेज बारिश और अंधड़ से भारी नुकसान, जानें अब आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update : प्रदेश में शनिवार को दूसरे दिन भी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की दौर चला लेकिन अब गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2024, 7:19 AM IST
mausam_1.jpg

Weather Update : प्रदेश में शनिवार को दूसरे दिन भी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की दौर चला लेकिन अब गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है जिसके असर से तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार है और और रविवार से मौसम शुष्क होने लगेगा। इसी कारण मार्च माह के पहले और दूसरे सप्ताह में तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा। तीसरे सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही गर्मी शुरू हो जाएगी।

वहीं शनिवार को झुंझुनूं, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़ में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। शेष जिलों में बारिश हुई। ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है। सबसे अधिक बारिश चूरू में 19 और दौसा के लालसोट में 17 मिलीमीटर दर्ज की गई।

फसलों को नुकसान
बारिश और ओलावृष्टि से बीकानेर में सरसों, गेहूं व चने की फसलों को नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश से किसानों को सरसों, गेहूं, धनिया, मैथी में नुकसान की आशंका है। वहीं, नागौर में तेज हवा के कारण पकने पर आई रबी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। ओले गिरने से जीरा, सौंफ, ईसबगोल, सरसों व असालिया की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है। हनुमानगढ़ में ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान की सूचना है। प्रतापगढ़ में बारिश होने से खेतों में फसल व उपज भीग गई।

तेज अंधड़ से उखड़ा टोल प्लाजा
जैतपुर क्षेत्र में शनिवार को आए तेज अंधड़ से भारी नुकसान पहुंचा है। अंधड़ से जैतपुर के पास स्थित भारतमाला सड़क का टोल प्लाजा उखड़ जाने के कारण करीब चार घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। टोल प्लाजा का टिन शेड उखड़ जाने व फास्टेग के लिए लगे कैमरे, मशीनें आदि उखड़ने से पूरी व्यवस्था बेहाल हो गई। टोल नाके पर लगे सारे सिस्टम अंधड़ के कारण बंद हो गए।

Published on: