जयपुर

Weather Update: राजस्थान के 21 जिलों में IMD का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Rajasthan Weather News : अब आइएमडी ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2024, 12:48 PM IST
Feature image

Monsoon In Rajasthan : राजस्थान में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेशभर में बांधों के लिए इस बार मानसून खुशियों का मानसून साबित हो रहा है। बीते तीन दिन झमाझम बारिश के बाद कानोता समेत सात बांध ओवर फ्लो हो गए हैं और इन पर चादर चल रही है। वहीं खास बात यह भी है कि 26 फीट भराव क्षमता वाले फुलेरा स्थित कालख सागर बांध में 12 साल बाद पहली बार पानी की आवक हुई है। जयपुर में धीमी-धीमी बारिश जारी है वहीं अब आइएमडी ने 21 जिलों के लिए बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के टोंक, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, जालौर, सिरोही जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यहां आगामी तीन घंटे के अंदर यानी सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक राजस्थान के अन्य जिलों में भी आगामी तीन घंटे यानी सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। ऐसे में राजस्थान के कोटा, झालावाड़, जयपुर, बारां, सीकर, करौली, सवाईमाधोपुर, नागौर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

ऐसे करें अपना बचाव

आइएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें। जल भराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बरसाती नालों, रपट व मौसमी नदियों के पुल पर वाहन चालक सावधानीपूर्वक संचालन करें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

Updated on:
30 Oct 2024, 12:48 PM IST
Published on: