
राजस्थान का मौसम खुशमिजाज हो गया है वहीं कई जगहों पर भारी बारिश से किसानों को खासा नुकसान हो रहा है। प्रदेशभर में मानसून का रौद्र रूप और सुहावना मौसम दोनों का अनुभव साथ-साथ हो रहा है। आइएमडी ने आज भी राजस्थान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में आज 4 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। कई जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आइएमडी के मुताबिक, राजस्थान के बारां, झालावाड, कोटा में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। साथ ही नागौर, जालौर, बीकानेर, बाड़मेर, टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर व अजमेर में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान के बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जोधपुर व पाली में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे में राज्य में अनेक जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा तथा जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, डूंगरपुर व अजमेर जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया।
Updated on:
4 Aug 2024, 3:57 PM IST
Published on:
4 Aug 2024, 3:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.