24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की मांग को लेकर ससुराल वाले कर रहे थे पोती को परेशान, बिटिया को वापस लेने गई दादी का शव मिलने से मची चीख-पुकार

Rajasthan Crime News : वृद्धा गुरचरण कौर पत्नी सरजीत सिंह जटसिख 30 जुलाई की सुबह अपने घर से संगरिया तहसील के गांव संतपुरा विवाहित पोती से मिलने गई थी। लेकिन वह ना तो अपनी पोती के घर पहुंची और ना ही वापस अपने घर लौटी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 4 Aug 2024, 2:31 PM IST

Hanumangarh News : कस्बे के वार्ड 20 से चार दिन से गायब बुजुर्ग महिला का शव शुक्रवार देर रात मसीतांवाली हैड पर इंदिरा गांधी नहर में तैरता मिल गया। वृद्धा गुरचरण कौर पत्नी सरजीत सिंह जटसिख 30 जुलाई की सुबह अपने घर से संगरिया तहसील के गांव संतपुरा विवाहित पोती से मिलने गई थी। लेकिन वह ना तो अपनी पोती के घर पहुंची और ना ही वापस अपने घर लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी टिब्बी थाने में दर्ज कराई तथा तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान शुक्रवार रात उसका शव इंदिरा गांधी नहर से मसीतांवाली हैड से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को नहर से निकलवा टिब्बी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। वहां शनिवार दोपहर को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में मृतका के पुत्र गुरमेल सिंह ने माता की हत्या कर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी नहर में डालने के आरोप में मृतका की पोती के पति, उसके ससुर व सास के खिलाफ संगरिया थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

यह लगाया आरोप

मृतका के पुत्र गुरमेल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री अमनजोत कौर की शादी 17 फरवरी को संतपुरा निवासी मनजोत सिंह पुत्र जगतार सिंह से हुई थी। शादी में उसने सोने-चांदी के जेवरात व घरेलू सामान दहेज में दिया था। मगर इससे उसका दामाद मनजोत सिंह, उसका पिता जगतार सिंह व मां मनप्रीत कौर राजी नहीं हुए तथा कार की मांग को लेकर उसकी बेटी को परेशान करने लगे। इसको लेकर दो बार पंचायती भी हुई। इस दौरान पुत्री ने मारपीट की बात बताई तो उसकी मां गुरचरण कौर पोती को लेने के लिए 30 जुलाई की सुबह टिब्बी से रवाना हुई। लेकिन वह अपनी पोती के पास नहीं पहुंची। उसी रात उनका दामाद मनजोत सिंह कार से टिब्बी आया तथा उसकी पुत्री अमनजोत को उसके घर छोड़कर चला गया। आरोप है कि मां की तलाश में संतपुरा पहुंचे तो मनजोत सिंह, जगतार सिंह व मनप्रीत कौर ने उनकी हत्या कर शव नहर में डालने की बात कही।

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

संगरिया व टिब्बी थाना पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान डीएसपी करण सिंह, संगरिया थानाधिकारी धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संगरिया थानाधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूरी जांच के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें : साल में सिर्फ एक दिन खुलती है राजस्थान की यह दुकान, खासियत जानकर कहेंगे – ‘वाह! क्या बात है’

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग