24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल में सिर्फ एक दिन खुलती है राजस्थान की यह दुकान, खासियत जानकर कहेंगे – ‘वाह! क्या बात है’

Hariyali Amavasya : राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासियों को हर साल उस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है जब यह दुकान खुलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 4 Aug 2024, 2:07 PM IST

Hariyali Amavasya Special Story : राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासियों को हर साल उस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है जब यह दुकान खुलती है। इस दुकान पर मिलने वाले मालपुए इतने मशहूर हैं कि पिछले साठ साल से यह दुकान बाजार में पैठ बनाए हुए है। दिलचस्प बात तो यह है कि यह दुकान साल भर में सिर्फ एक ही दिन खुलती है। इस दुकान के मालिक का नाम ओमप्रकाश पालीवाल है। उन्होंने बताया कि उनके खानदान की चार पीढ़ियां इस दुकान को चलाती आ रही हैं। हर साल सिर्फ हरियाली अमावस्या के दिन ही यह दुकान खुलती है।

हर साल हरियाली अमावस्या के दिन दुकान के बाहर ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। इसके पीछे दो वजहें हैं। एक तो यह कि यहां लजीज मालपुए मिलते हैं। वहीं दूसरी वजह यह है कि साल में जो दुकान सिर्फ एक बार खुलती हो, वहां से मिठाई खरीदकर खाने का अपना अलग रोमांच होता है।

दुकानदार ने बताया कि वह आज भी पुराने जमाने का हाथ से बना ताला ही लगाते हैं। उनका मानना है कि यह बहुत मजबूत है और पूरे साल दुकान की हिफाजत करता है। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर क्यों साल के एक ही दिन यह दुकान खुलती है।

यह भी पढ़ें : रवि पुष्य योग में हरियाली अमावस्या कल, ये बन रहे ये शुभ संयोग

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग