जयपुर

Weather Update : थोड़ी देर में इन 5 जिलों में होगी बारिश, ALERT जारी

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ जिलों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। बारां जिले में तेज बरसात के साथ चने के आकार के ओले गिरे। को
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2024, 8:38 AM IST
monsoon-rainfall-ani1686795983206-859x483.jpg
weather update

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ जिलों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। बारां जिले में तेज बरसात के साथ चने के आकार के ओले गिरे। कोटा, बूंदी व झालावाड़ जिले में बादल छाए रहे। हल्की बारिश हुई। हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई। इससे एक बार फिर सर्दी ने यू टर्न ले लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिन मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट रहेगी। उसके बाद फिर से बदल छाएंगे।

5 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 10 बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जनके साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है और सलाह दी है कि मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण ना लेवें और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें ।

Updated on:
22 Feb 2024, 8:38 AM IST
Published on: