जयपुर

IMD Alert 21 September : मौसम विभाग का येलो अलर्ट, राजस्थान के 8 जिलों में आज बारिश की चेतावनी

IMD Alert 21 September : मौसम विभाग का येलो अलर्ट। मौसम विभाग ने राजस्थान के 8 जिलों में आज 21 सितम्बर को बारिश की चेतावनी जारी की है। जानें कल सोमवार को कैसा रहेगा मौसम?
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2025, 8:02 AM IST
Weather Update Meteorological Department issues Yellow Alert Today Rajasthan in 8 districts Rain Warning
फाइल फोटो पत्रिका

IMD Alert 21 September : राजस्थान में आधे से ज्यादा हिस्से से मानसून रवाना हो गया है। शेष कुछ हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के दक्षिणी जिलों में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, चितौडगढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद संलूबर, सिरोही, उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 22 सितम्बर को भी यही मौसम रहेगा।

आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर को जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 74 M.M. बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

जयपुर मौसम : अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर में आज 21 सितम्बर सुबह 8 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की घटोत्तरी दर्ज की गई है।

मानसून : अब तक औसत से 67 फीसदी अधिक बारिश दर्ज

राजस्थान में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 67 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। राजस्थान में 1 जून से 18 सितंबर तक कुल 704 M.M. बरसात हो चुकी है। वैसे इस टाइम पीरियड में राजस्थान में 422.3 M.M. औसत बरसात होती है।

Updated on:
21 Sep 2025, 8:02 AM IST
Published on: