जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, राजस्थान में 29-30-31 अक्टूबर को मेघगर्जन संग बारिश का अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान के इन क्षेत्रों में 29-30-31 अक्टूबर को मेघगर्जन संग हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Weather Update Meteorological Department New Forecast Rajasthan 29-30-31 October thunderstorm rain alert
उदयपुर में बारिश का लुत्फ उठाते लोग। फोटो-ANI

Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अक्टूबर का अंतिम सप्ताह है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान में 29-30-31 अक्टूबर को मेघगर्जन संग हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी व पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां 29-30 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना है। 31 अक्टूबर को भी मौसम कुछ मिलाजुला रहेगा। हालांकि भारी बारिश की गतिविधियों में आज से ही कमी होने की प्रबल संभावना है।

31 अक्टूबर से 3-4 दिन मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर, कोटा संभाग व आसपास के जिलों में बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में 31 अक्टूबर से आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

राजस्थान में सर्वाधिक बारिश डूंगला, चित्तौड़गढ़ में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व दक्षिणी-पूर्वी भागों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज हुई है। राजस्थान में सर्वाधिक बारिश 68 M.M. डूंगला, चित्तौड़गढ़ में दर्ज की गई है।

सबसे कम अधिकतम तापमान भीलवाड़ा में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बारिश के प्रभाव से दक्षिणी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान में 5 से 12 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में सबसे कम अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री (सामान्य से 13.7 डिग्री कम) भीलवाड़ा में दर्ज किया गया है।

जयपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री होने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में सुबह से ठंड थी। आज भी आसमान पर बादल छाए हैं। देर रात तक जयपुर और आस-पास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी का अनुमान है। दोपहर 1 बजे जयपुर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जयपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Updated on:
29 Oct 2025 01:38 pm
Published on:
29 Oct 2025 01:37 pm