जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, 29 जनवरी को राजस्थान के इन 2 संभाग में होगी बारिश, गरजेंगे मेघ

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है कि 29 जनवरी को राजस्थान के 2 संभागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
2 min read
Weather Update Meteorological Department New Prediction 29 January Rajasthan these 2 divisions Rain Thunder Clouds

Weather Update : राजस्थान में मौसम का बदलाव जारी है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ तेज हवाओं का का दौर जारी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान में अभी 3 दिन तेज सर्दी बनी रहेगी। मौसम विभाग का नया Prediction आया है कि राजस्थान के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर मौसम बदलेगा। जयपुर एवं भरतपुर संभाग में 29 जनवरी को कहीं-कहीं मेघगर्जन के संग हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

27 जनवरी-28 जनवरी को तेज सर्दी की संभावना

मौसम केन्द्र जयपुर ने राजस्थान में 27 जनवरी और 28 जनवरी को सर्दी तेज रहने की संभावना जताई है। अगले दिन प्रदेश में पश्चिमी से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जिससे प्रदेश के कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वैसे उम्मीद जताई जा रही है सर्दी का यह दौर अभी फरवरी माह के मध्य तक जारी रहेगा।

सीकर में रहा सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाडमेर में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश में निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज 8.30 मिनट पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 42 से 94 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

देर रात जयपुर में ठंड बढ़ने की संभावना

जयपुर में मौसम ठंड है। वजह है कि शनिवार शाम से तेज ठंडी हवाएं चली रही हैं। बीती रात जयपुर सर्द रही। रविवार सुबह भी ठंडी हवाओं की वजह से शहर का तापमान कम रहा। रविवार शाम 5.30 बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार के मुकाबले रविवार को 1 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। संभावना है कि देर रात जयपुर में ठंड बढ़ जाए।

Published on:
26 Jan 2025 05:53 pm