जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का राजस्थान के इन 4 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, जानें 25-26 मार्च को कैसा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग ने राजस्थान के इन 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानें 25-26 मार्च को मौसम कैसा रहेगा।

2 min read
फाइल फोटो - ANI

Weather Update : आंधी-बारिश के दौर के बाद राजस्थान में एक बार फिर गर्मी का ग्राफ बदल रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह हीटवेव जैसी किसी संभावना से स्पष्टतौर पर इंकार कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के इन 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शाम 6.30 बजे एक अपडेट जारी किया, जिसमें आने वाले तीन घंटे में प्रदेश के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर जिले और आस-पास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी, हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कहीं-कहीं पर 20-30 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें

Udaipur ACB Action : उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते एसएचओ व कॉन्स्टेबल रंगे हाथ पकड़े गए

25-26 मार्च को फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में 25-26 मार्च को मौसम एक बार फिर बदला जाएगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से 25-26 मार्च को राजस्थान के विभिन्न इलाकों में फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। तब तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।

आगामी एक सप्ताह राज्य में हीटवेव की संभावना से इंकार

मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह राज्य में हीटवेव की संभावना से इंकार किया है लेकिन कई दिन बाद रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक बार फिर वृद्धि दिखाई दी। प्रदेश में बाड़मेर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ 34.8 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर शहर 34.4 डिग्री सेल्सियस, कोटा 34.0 डिग्री सेल्सियस, जालोर 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही नागौर 32.9 डिग्री सेल्सियस, डबोक 32.8 डिग्री सेल्सियस, दौसा, प्रतापगढ़ और पाली का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू और अंता-बारां 32.5, अजमेर का 32.4, जैसलमेर 32.2, वनस्थली 32.1, पिलानी 32.0 दर्ज किया गया।

करीब 11 स्थानों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से अधिक दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान बाड़मेर और फलौदी 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लूणकरनसर 19.9, बीकानेर और जोधपुर शहर का न्यूनतम तापमान 19.8 रहा। जयपुर का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 11 स्थानों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

RBSE 10th Class Results : 69 साल में पहली बार… मार्च में 10वीं कक्षा का आएगा रिजल्ट! कापियां जांच कर बोर्ड ने बनाया नया रिकार्ड

Updated on:
22 Mar 2026 07:33 pm
Published on:
22 Mar 2026 07:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर