
एसीबी टीम की हिरासत में एसएचओ व कॉन्स्टेबल। फोटो पत्रिका
Udaipur ACB Big Action : उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बड़ी कार्रवाई। एसीबी ने 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए मांडवा एसएचओ व एक कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ घर दबोचा। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत एनडीपीएस एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी गई थी।
जानकारी के अनुसार, मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम ने NDPS एक्ट केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। इस पर शिकायतकर्ताओं ने एसीबी से मदद मांगी। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया। इस जाल में आरोपी फंस गए।
बताया जा रहा है कि एसीबी डीआईजी रामेश्वर सिंह की अगुवाई में उदयपुर एसीबी थानाधिकारी सोनू शेखावत ने दोनों को रिश्वत लेते पकड़ लिया। यह कार्रवाई डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी सोनू शेखावत ने बताया- थानाधिकारी निर्मल कुमार और कॉन्स्टेबल भालाराम ने मुकदमे में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में 20 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता को डरा-धमकाकर परेशान किया जा रहा था।
थानाधिकारी धमकी दे रहे थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो आरोपी बना देंगे। परेशान शिकायकर्ता ने इसकी रिपोर्ट एसीबी टीम को कर दी। टीम ने ट्रैप कार्रवाई का जाल बिछाया और एसएचओ-कॉन्स्टेबल को थाने के अंदर 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
Published on:
22 Mar 2026 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
