जयपुर

Weather Update : राजस्थान के 2 जिलों में थोड़ी देर में बारिश का अनुमान, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम विभाग ने राजस्थान के 2 जिलों में थोड़ी देर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
जयपुर में बदलता मौसम। फोटो पत्रिका

Weather Update : मौसम विभाग ने राजस्थान के 2 जिलों में थोड़ी देर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के श्रीगंगानगर, बीकानेर जिले और आस-पास के क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली व हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं पर तेज हवा 20-30 KMPH की गति से चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आम जनता को सलाह दी है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण न लें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

आगामी दो-तीन दिन में लू का असर होगा तेज

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब प्रदेश के पारे में बढ़ोतरी होने लगी है। आगामी दो से तीन दिनों में लू का असर भी तेज होगा। इससे पहले शुक्रवार को जयपुर सहित अन्य जिलों में तेज धूप रही।

मौसम : तीखी होने लगी धूप, 7 जिलों में पारा 35 पार

प्रदेश के सात शहरों का दिन का पारा 35 और आठ शहरों का रात का पारा 20 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बाड़मेर का पारा 40 डिग्री के नजदीक पहुंच गया। आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी होगी। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के शहरों के तापमान में दो से चार डिग्री का उछाल आया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 39 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 24.4 डिग्री के साथ फलोदी की रात सबसे गर्म रही। पाली, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी और जालोर का दिन का पारा 35 डिग्री के पार रहा।

आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना - निदेशक

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 11 अप्रैल को बीकानेर संभाग के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य में आगामी तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इससे गर्मी बढ़ेगी। जयपुर का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में आज सुबह बेहद सुहावना मौसम था। हल्की ठंड थी। तेज हवा की वजह से कुछ लोगों ने गरम चादरें ओढ़ रखी थी। जयपुर में आज सुबह 10 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan High Court : राजस्थान में अनुभवी होमगार्ड जवानों की बल्ले-बल्ले, नियुक्ति पर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

Updated on:
11 Apr 2026 10:03 am
Published on:
11 Apr 2026 10:01 am
Also Read
View All