जयपुर

Weather News: भीषण गर्मी के महीने में छाया सर्दियों जैसा कोहरा, अगले 7 दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ALERT

Weather Update: प्रदेश में गर्मी के सीजन में मानसून जैसी बारिश का दौर सोमवार को दूसरे दिन जारी रहा। बारिश के बाद कुछ इलाकों में मई माह में सुबह-सुबह सर्दियों सा कोहरा भी छाया रहा।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2023, 9:40 AM IST
weather_update.jpg

जयपुर. Weather Update: प्रदेश में गर्मी के सीजन में मानसून जैसी बारिश का दौर सोमवार को दूसरे दिन जारी रहा। बारिश के बाद कुछ इलाकों में मई माह में सुबह-सुबह सर्दियों सा कोहरा भी छाया रहा।


अजमेर, झुंझुनूं, उदयपुर, चूरू, कोटा, सीकर, बारां सहित कई अन्य जिलों में बारिश हुई। सोमवार को शाम 6.30 बजे तक झुंझुनूं के पिलानी में 42.2 मिमी, अजमेर में 37.5, सीकर में 6 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा के शाहपुरा में 75 मिमी हुई। इसके अलावा अलवर के नीमराणा में 60, झुंझुनूं के खेतड़ी में 50, जोधपुर के फलौदी में 35.6 मिमी व जयपुर में 7.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

कोहरे से हुई मई की शुरुआत
कोटपूतली के जैतपुर खींची. मई माह में गर्मी तीखे तेवर से आमजन को बेहाल करती है, लेकिन इस बार मई माह की शुरुआत कोहरे की चादर से हुई है। सुबह आठ बजे तक जैतपुर खींची के कुछ इलाके में कोहरा छाया रहा। इसी तरह का कोहरा मंगलवार सुबह हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में भी छाया रहा।

दूसरे दिन भी जारी रहा बारिश का दौर
कोटपूतली में दूसरे दिन सोमवार को बारिश का दौर रहा। कस्बे में सुबह साढे छह बजे बूंदाबांदी और दोपहर को हल्की बारिश हुई। इससे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे पहले रविवार को कोटपूतली का तामपान 28 डिग्री सेल्सियस था। वैशाख में आम तौर पर दोपहर में लू का प्रकोप रहता है और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस साल मौसम बदला हुआ है। वैशाख माह में लू व तपन दिखाई नहीं दे रही।

7 दिन तक जारी रहेगी आंधी-बारिश की स्थिति
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले कुछ दिन से चक्रवाती तंत्र बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है। इसके अलावा अरब सागर से नमी मिलने के कारण आंधी बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। 2-3 मई से प्रदेश पर दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। विक्षोभ के प्रभाव से राज् य में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेंगी।

Published on: