8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News: नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया बारिश-ओलों का येलो अलर्ट

Weather Update: वैशाख महीने में प्रदेश सहित शेखावाटी में मौसम पूरी तरह बदल गया है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण दिन और रात के तापमान में लगातार अंतर कम होता जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 1 May 2023, 11:03 AM IST

weather update

सीकर. Weather Update: वैशाख महीने में प्रदेश सहित शेखावाटी में मौसम पूरी तरह बदल गया है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण दिन और रात के तापमान में लगातार अंतर कम होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा। जिससे मई के पहले सप्ताह में भी गर्मी के तेवर ढीले ही रहेंगे। सीकर जिले में पिछले चौबीस घंटे में छह मिमी बारिश दर्ज की गई। सीकर में सुबह से पूर्वी हवाएं चलने से सावन का अहसास हुआ। सुबह करीब 11 बजे सीकर शहर में करीब पांच मिनट तक बारिश हुई। जिले भर में दिन में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई। निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश से अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री गिर गया। कूलर बंद हो गए और पंखों की रफ्तार कम हो गई। देर शाम तक मौसम सुहाना रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया। सीकर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में टूटा पिछले 11 सालों का रेकॉर्ड, पहली बार सबसे ठंडा रहा अप्रेल

दिनभर बारिश का दौर
टोडा. गांव सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से आसमान में बादल छाये रहने से धूप से राहत मिली। दोपहर करीब एक बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। जो करीब आधा घंटे तक झमाझम बरसी। झमाझम हुई बारिश से क्षेत्र तरबतर हो गया। बारिश के बाद नदी-नालों व सड़कों से पानी बहने लगा। शाम करीब चार बजे फिर बारिश शुरू हुई। जो करीब बीस मिनट तक चली।

चने के आकार के ओले
सुबह से बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर 2 बजे बारिश का दौर जारी हुआ जो रूक-रूककर 1 घंटे तक चलता रहा। इसी बीच करीब 30 सेकेंड तक चने के आकार के ओले भी गिरे। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। कस्बे के निचले इलाकों व अंडरपास में पानी भरने से लोगों को आने जाने में भी समस्या बनी है।


यह भी पढ़ें : अगले 2-3 घंटे में यहां-यहां आएगी तेज आंधी, ALERT हुआ जारी

मई में भी दिखेगा विक्षोभ का असर
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार मई के प्रथम सप्ताह में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी बारिश का दौर जारी रहने से सामान्य से अधिक बारिश दर्ज होगी। दूसरे सप्ताह में भी छुटपुट थंडर स्टोर्म की गतिविधियां जारी रहने से तापमान सामान्य और सामान्य से कम रहने की संभावना है। तीसरे और चौथे सप्ताह में बारिश की गतिविधियों में कमी होने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतर जिलों में दो मई तक यलो अलर्ट जारी किया है।