जयपुर

Weather Update : अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, बारिश पर IMD का बड़ा अपडेट

Weather Update : मानसून अब लौट रहा है। मौसम विभाग का राजस्थान में बारिश पर बड़ा अपडेट है। अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा जानें।

2 min read
weather_alert_rajasthan.jpg
Weather Alert

Weather Update : मौसम बेहद धीरे-धीरे अपने करवट बदल रहा है। मानसून अब राजस्थान से वापसी की तैयारी कर रहा है। कुछ इलाकों में तो मानसून थम गया है। अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क है। कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की सूचना आ रही है। अगले 5 दिन राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा, साथ ही बारिश पर IMD का बड़ा अपडेट आया है। जयपुर मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसमी हवाओं के बदले सिस्टम की वजह से अब बारिश नहीं होगी। उदयपुर के अलावा सूबे के बाकी समस्त जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आज 30 सितंबर से आगामी 4-5 दिन राजस्थान के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कल से अक्टूबर माह की शुरुआत हो रही है। गुलाबी ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। जयपुर में भी मौसम लगातार बदल रहा है।

मौसम का मिजाज बदल रहा अलर्ट रहने की जरुरत

मौसम विज्ञानियों के अनुसार,मानसून वापसी की ओर है। आगामी 1-2 दिनों में राजस्थान के सभी हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। मौसम का मिजाज बदल रहा अलर्ट रहने की जरुरत है। अक्टूबर के पहले हफ्ते से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान बढ़ेगा तो न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान में मानसून का कोटा पूरा, अब तक हुई 483.5 मिमी बारिश, जारी किया नया मौसम अलर्ट

जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना

जयपुर में आज शनिवार को मौसम साफ है। धूप गरम है। तेज हवाएं चल रही हैं। जयपुर का आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम ने बदली करवट, ठंडी होने लगी रातें, इन 3 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Published on:
30 Sept 2023 09:29 am