Weather Update : मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मानसून अब विदाई लेने की पूरी तैयारी कर चुका है। पूरी संभावना है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। यह झमाझम बारिश मानसून की आखिरी बारिश हो सकती है। वैसे मौसम विभाग का अलर्ट है कि शुक्रवार को राजस्थान के इन तीन जिलों में बारिश होने के आसार हैं। यह बारिश वहां की लोकल बदलाव से भी संभव हो सकता है। वैसे आज शुक्रवार को कोटा, जयपुर, जोधपुर सहित कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में तेज गति से हवाओं के चलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञानियों का मानना है कि एंटी साइक्लोन बनने से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। राजस्थान के जिलों में दिन में तेज गर्मी तो रातें ठंडी होने लगी हैं। सीकर में कल रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो फलोदी में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सीकर में 16 डिग्री सेल्सियस तापमान अमूमन नवंबर के शुरुआती माह में रहता है।