जयपुर

Weather Update 17 October : राजस्थान में सीकर रहा सबसे ठंडा, जानें 18-19-20-21 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : राजस्थान में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सीकर में 14.5 डिग्री दर्ज़ किया गया। जानें 18-19-20-21 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम।
less than 1 minute read
Weather Update Sikar was coldest place in Rajasthan know weather on 18-19-20-21 October IMD Prediction
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। ठंड धीरे-धीरे अपनी चादर फैला रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में सुबह कोहरा भी नजर आने लगा है। शहरों की बात अगर छोड़ दें तो ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में न्यूनतम तापमान सीकर में 14.5 डिग्री दर्ज़ किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान में अगले कुछ दिन 18-19-20-21 अक्टूबर को इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राजस्थान में आज भी मिला-जुला मौसम रहेगा।

राजस्थान के सभी शहरों में मौसम साफ

राजस्थान के सभी शहरों में मौसम साफ है। दिन में तेज धूप है, जबकि रात में ठंडक। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर संभाग सहित तमाम सभी शहरों में रात का न्यूनतम तापमान औसत से नीचे दर्ज हो रहा है। हल्की सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।

अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा है। राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 14.5 डिग्री दर्ज़ किया गया।

जयपुर मौसम : सुबह मौसम था ठंडा

जयपुर में शुक्रवार सुबह मौसम कुछ ठंडा था। पर जैसे दिन बढ़ रहा है तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। जयपुर में आज 11 बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Published on:
17 Oct 2025 11:34 am
Also Read
View All
10 राज्यों में विशेषज्ञों की सीधी भर्ती, तो राजस्थान में जिला अस्पताल सिर्फ MBBS डॉक्टरों के भरोसे क्यों? जिम्मेदार कौन?

राजस्थान में पाइपलाइन से होगी यमुना के पानी की एंट्री, जानिए केंद्र और हरियाणा के साथ समझौते की 10 बड़ी बातें

लखनऊ अग्निकांड हादसे के बाद राजस्थान के 4 शहरों में एक्शन, 48 कोचिंग-लाइब्रेरी संचालकों को दिया नोटिस

जयपुर में 2 सहेलियों की मौत का जिम्मेदार कौन? 41 दिन से इंसाफ के लिए खुद सबूत जुटा रहे परिजन, 320 बाइकों का खंगाला रिकॉर्ड

जयपुर की मुहाना मंडी में वारदात: खुले में लघुशंका करने से टोका तो फल विक्रेता पर हमला, दुकान में घुसकर फोड़ा सिर