जयपुर

Weather Update : राजस्थान के 3 संभाग में आज कहीं-कहीं मेघगर्जन संग हल्की बारिश की संभावना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 15 नवंबर को राजस्थान के तीन संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। जानें 16 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 5:05 PM IST
weather update today rajasthan 3 division thunderstorms rain know tomorrow
Rajasthan Weather Update : फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार आज 15 नवंबर को राजस्थान के तीन संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। जिसके तहत सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 नवंबर को अजमेर, जयपुर एवम् भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर से आगामी 4-5 दिन राज्य में मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान के चूरू, बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, सीकर जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा डूंगरगढ़ (बीकानेर) 12 MM दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ 36 डिग्री सेल्सियस व निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नवंबर का आधा महीना बीतने पर भी सर्दी का अहसास नहीं

जयपुर का मौसम बदल रहा है। नवंबर का आधा महीना बीतने को है, लेकिन जयपुर में सर्दी की दस्तक का इंतजार बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं रात का तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। शनिवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। जयपुर में आज रविवार को सुबह कहीं-कहीं हल्की धुंध छाई हुई थी। जयपुर के बाहरी व ग्रामीण इलाकों में हल्के कोहरे साथ ठंड महसूस की गई। पर जैसे-जैसे समय बीतता गया और सूरज आसमान आया, कोहरा गायब हो गया। पर आसमान में बादल होने की वजह से तापमान में गिरावट बनी रही। शाम 5 बजे जयपुर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Updated on:
15 Nov 2026, 5:05 PM IST
Published on: