जयपुर

आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे और बारिश हुई। मौसम केन्द्र के मुताबिक मंगलवार को भी विक्षोभ के प्रभाव से अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश हो सकती है।

2 min read
Apr 04, 2023

weather update जयपुर. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे और बारिश हुई। मौसम केन्द्र के मुताबिक मंगलवार को भी विक्षोभ के प्रभाव से अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को रात भर हुई बरसात से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। लगातार हो रही बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन रही है।

जानकारी के अनुसार इस सीजन में लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। पहले तो किसान समय पर बारिश होने का इंतजार करता रहा। बारिश तो हुई और जनवरी माह में शीतलहर व पाला पड़ गया। जिससे सरसों की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई। किसानों को जौ व गेहूं की फसल से अच्छी उपज की उम्मीद थी, लेकिन अब मार्च माह से लगातार हो रही बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जौ फसल की कटाई के दौरान बारिश हो गई। जिससे खेत-खलिहान में कटी पड़ी फसल भीग गई। अब गेहूं की फसल की लावणी चल रही है।

बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के समय दोनों भाई खेत में गेहूं की फसल कटाई का काम कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार गाढ़वाला निवासी प्रतापराम के पुत्र तेजाराम (20) एवं आसमाराम (18) खेत में गेहूं की फसल कटाई कर रहे थे। शाम को बारिश आने पर कटी फसल को तिरपाल से ढक रहे थे। तभी दोनों भाइयों पर बिजली गिर पड़ी, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। तब खेत में मौजूद अन्य लोग दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

Published on:
04 Apr 2023 09:38 am
Also Read
View All