जयपुर

Weather Update : कल से बदलेगा मौसम, 26-27 फरवरी को होगी बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का नया अपडेट है कि कल यानि 26 फरवरी से फिर राजस्थान प्रदेश का मौसम बदलेगा। बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2024, 8:12 AM IST
weather_alert_100.jpg
Weather Alert

weather update : राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार कल यानि 26 फरवरी से एक बार फिर प्रदेश का मौसम बदलेगा। मौसम केंद्र के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 और 27 फरवरी को राजस्थान के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसी प्रकार एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 1 और 2 मार्च से सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मार्च के प्रथम सप्ताह में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन, कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

राजस्थान में शनिवार को दिन का अधिकतम बाड़मेर में तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो दिन का तापमान 25.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



राजस्थान की राजधानी जयपुर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर नजर आ रहा है। सुबह सर्दी महसूस हो रही है, तो दोपहर में लोग गर्म कपड़े नहीं पहन पा रहे हैं। लेकिन अब जयपुर में सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार सुबह जयपुर में तेज ठंडी हवाएं चल रहीं थी। रविवार सुबह 7 बजे जयपुर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। वैसे आज जयपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - ईआरसीपी आभार यात्रा से 9 लोकसभा सीटें साधेगी भाजपा, जानें पूरी रणनीति

Updated on:
25 Feb 2024, 8:12 AM IST
Published on: