जयपुर

Weather Update : फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान के यहां होगी बारिश

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से प्रदेश में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। सबसे अधिक दिन का तापमान फलौदी में 40 डिग्री दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Apr 08, 2024
weather_alert.jpg
Rajasthan weather Alert : कल से फिर विक्षोभ का असर... कई जिलों में बरसेंगे मेघ

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से प्रदेश में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। सबसे अधिक दिन का तापमान फलौदी में 40 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर में दिन का तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जालौर में 39 और जयपुर में 36.8 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूूंदाबांदी हुई। झालावाड़ जिले में लगातार चौथे दिन भी मौसम खराब रहा। सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद खानपुर, सारोला सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। भालता व मनोहरथाना में करीब आधा घंटे बारिश हुई।

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, प्रदेश में 10-11 अप्रेल से पूर्वी हवा के प्रभावी होने से दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन, बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। 13 से 15 अप्रेल के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश होने की संभावना है।

Published on:
08 Apr 2024 07:12 am