जयपुर

मरुधरा में वीकेंड पर शीतलहर का अलर्ट, बीती रात 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, बर्फीली हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

राजस्थान में बीते सप्ताह से जारी शुष्क मौसम के बाद अब फिर से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सर्दी तीखे तेवर दिखाने लगी है। हिमालय तराई इलाकों में हो रही बर्फबारी के साथ विंड पैटर्न में हुए बदलाव से अब मरुधरा के मैदानी इलाकों में बर्फीली हवा की दस्तक ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

2 min read
Dec 24, 2025
फतेहपुर में खेत में जमी ओस की बूंदें। फोटो: कपिल पारीक

राजस्थान में बीते सप्ताह से जारी शुष्क मौसम के बाद अब फिर से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सर्दी तीखे तेवर दिखाने लगी है। हिमालय तराई इलाकों में हो रही बर्फबारी के साथ विंड पैटर्न में हुए बदलाव से अब मरुधरा के मैदानी इलाकों में बर्फीली हवा की दस्तक ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के पश्चिम दक्षिणी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। जबकि उत्तर पूर्वी भागों में घने कोहरे और बर्फीली हवा के कारण लगातार सर्दी का जोर बढ़ता जा रहा है। बीती रात शेखावाटी समेत कई इलाकों में रात के तापमान में पारा 7 डिग्री तक लुढ़क गया। जिसके चलते अब खेत खलिहानों में जमी ओस की बूंदें मानों मोतियों जैसी नजर आई हैं।

ये भी पढ़ें

Khatu Shyam Mela: 5 दिवसीय खाटू श्यामजी मेला 29 दिसंबर से, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव

फतेहपुर में 7 डिग्री लुढ़का रात का तापमान

सीकर के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर बुधवार सुबह 1.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ जो बीते मंगलवार की तुलना में 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। कस्बे के खेत खलिहानों में जमी ओस की बूंदों से मानों पेड़ पौधों पर पानी की बूंदें मोती जैसी नजर आई। बीते सप्ताहभर से कस्बे में दिन में तीखी धूप तो रात में पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने पर मौसम शुष्क रहा लेकिन बीती रात से अचानक मौसम में आए बदलाव से आज सुबह घना कोहरा छाए रहने पर सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रहे।

जयपुर में भी सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

राजधानी जयपुर में भी बुधवार सुबह सर्दी का जोर रहा। बीती शाम से तेज रफ्तार से चली उत्तर पूर्वी हवा के कारण सुबह शाम में सर्दी का असर अब महसूस होने लगा है। जयपुर शहर के बाहरी इलाकों में सुबह धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जयपुर समेत कई शहरों में तेज गति से सर्द हवा चलने और सुबह शाम में सर्दी का असर बढ़ने के संकेत दिए हैं।

वीकेंड पर कड़ाके की सर्दी का अलर्ट

मौसम विज्ञानियों के आकलन के अनुसार राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में पश्चिमी हवा चलने के कारण मौसम का मिजाज शुष्क रहा है। लेकिन वीकेंड तक विंड पैटर्न में बदलाव होने पर उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवा से प्रदेश के मैदानी इलाकों में रात का तापमान जमाव बिंदू तक पहुंचने की आशंका है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर इस बार कड़ाके की सर्दी का दौर प्र​देश में शुरू होने के आसार हैं।

14 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम

बीती रात राजस्थान के 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। विंड पैटर्न में हुए बदलाव के असर से रात के तापमान में हुई गिरावट से सर्दी के तेवर तीखे हो चले हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीत रात लूणकरणसर 5.4, पाली 6.8, माउंटआबू 6.6, चूरू 5.8, बीकानेर 8.8, जैसलमेर 8.8, अलवर 8.6, पिलानी 7.2, सीकर 5.0, सिरोही 9.3, दौसा 8.1, झुंझुनूं 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार सीकर के फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 2.6 बताया गया जबकि फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर रात का तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें

Chittorgarh: श्री सांवलिया सेठ को भक्त ने की चांदी की रिवॉल्वर भेंट, मंदिर के चढ़ावे में मिलते हैं अनूठे उपहार

Updated on:
24 Dec 2025 11:41 am
Published on:
24 Dec 2025 10:09 am
Also Read
View All
राजस्थान बजट में बड़ा ऐलान: इन जिलों में खुलेंगे नए पुलिस थाने और चौकियां

Rajasthan Budget 2026 : बालोतरा-भरतपुर में खुलेंगे नए कॉलेज, सीकर-जयपुर के छात्रों को भी राजस्थान बजट में मिला बड़ा तोहफा

Rajasthan Budget 2026 : ‘ये ‘डबल इंजन’ नहीं, ‘ट्रबल इंजन’ सरकार’, डोटासरा ने बजट पर क्यों कहा ऐसा?

Rajasthan Budget : स्मार्ट पार्किंग से लेकर डॉग शेल्टर तक, आमजन को मिलेंगी ये 7 बड़ी सुविधाएं

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

अगली खबर