जयपुर

Welfare Schemes: अब योजनाओं की जानकारी एक क्लिक पर, सामाजिक न्याय विभाग का डिजिटल कदम

public welfare: एक पोर्टल, अनेक योजनाएं, सामाजिक न्याय विभाग और एनआईसी के बीच हुआ एमओयू साइन। अब योजनाओं की जानकारी एक क्लिक पर, सामाजिक न्याय विभाग का डिजिटल कदम। सामाजिक कल्याण की दिशा में बड़ा सुधार, एनआईसी संग समझौते से बढ़ेगी पारदर्शिता।
less than 1 minute read
Jul 16, 2025
Feature image

Social Welfare: जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के अंतर्गत विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी आमजन को अब एक ही सिंगल इंटीग्रेटेड पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी।

समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की उपस्थिति में यह समझौता अम्बेडकर भवन स्थित विभागीय मुख्यालय में संपन्न हुआ। विभाग की ओर से निदेशक आशीष मोदी और एनआईसी की ओर से राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस पहल का उद्देश्य विभागीय पोर्टल को नया लुक देना और आमजन के लिए इसे तकनीकी रूप से अधिक सरल और उपयोगकर्ता अनुकूल (यूजर फ्रेंडली) बनाना है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने इस समझौते को विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे लाभार्थियों को विभागीय सेवाओं तक सुगमता से पहुंच मिलेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में विभागीय समीक्षा बैठक में पेंशन, छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं के आवेदन से लेकर सत्यापन तक की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए थे।

Updated on:
16 Jul 2025 10:29 am
Published on:
16 Jul 2025 10:28 am
Also Read
View All
Bharat Taxi: कम किराया और सुरक्षा फीचर के साथ जयपुर के इन इलाकों में शुरू हुई सेवाएं, यहां अभी करना पड़ेगा इंतजार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव होंगे या फिर टलेंगे? निकाय चुनाव से पहले सरकार के सामने नई चुनौती, अब 3 स्टूडेंट टंकी पर चढ़े

राजस्थान नई जन आवास योजना: अब एक रेट नहीं, शहर के हिसाब से तय होगी घरों की कीमत, बिल्डरों से छिन सकता है आवंटन अधिकार

PM Fasal Bima Yojana: राजस्थान सरकार ने केंद्र को भेजे 11 अहम सुधार प्रस्ताव, किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत

राजस्थान की फसलें बनेंगी नेशनल ब्रांड: ₹14 करोड़ से 7 जिलों में खुलेंगे इन्क्यूबेशन सेंटर, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम