जयपुर

नगर निकाय-पंचायत चुनावों में कैसा उम्मीदवार चाहते हैं आप, पत्रिका के जनप्रहरी अभियान के तहत दीजिए अपनी राय

पत्रिका के जनप्रहरी अभियान के तहत नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर मतदाताओं की राय जानी जा रही है। इसी क्रम में कराए जा रहे सर्वे के माध्यम से आमजन को अपनी बात रखने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिल रहा है।

2 min read
Feb 06, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर। पत्रिका के जनप्रहरी अभियान के तहत नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर मतदाताओं की सोच और अपेक्षाओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से एक व्यापक सर्वे कराया जा रहा है, ताकि जनता की वास्तविक आवाज सामने आ सके। यह सर्वे लोगों को सीधे तौर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का माध्यम है। इसमें भाग लेकर नागरिक अपने क्षेत्र और स्थानीय नेतृत्व को लेकर अपनी राय साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

पत्रिका सर्वे में खुलासा : नगर निकाय-पंचायत चुनावों में स्वच्छ छवि के युवा उम्मीदवार पहली पसंद, धनबल और अपराध मुक्त चुनाव की चाह

चार स्टेप और आप बन सकते हैं जनप्रहरी

  1. क्यूआर कोड स्कैन करके आवेदन खोले और पंजीकरण करें।
  2. पत्रिका ऐप में हाइलाइट आवेदन फॉर्म में सभी प्रश्न के जवाब भरें। फार्म भरे जाने पर पंजीकरण नंबर वाले अंतिम पेज का स्क्रीन शॉट जरूर लें।
  3. विशेषज्ञों के पैनल द्वारा प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद मापदंडों के आधार पर जनप्रहरियों का चयन होगा।
  4. चयनित जनप्रहरियों की अंतिम सूची की घोषणा, पत्रिका के मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य आधिकारिक माध्यमों की जाएगी।

जनप्रहरी अभियान ने किया प्रेरित

जनप्रहरी अभियान राजनीति को सेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही से जोड़ने की एक प्रभावशाली पहल है। यह अभियान ईमानदार, शिक्षित और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले युवाओं को राजनीति में आने का अवसर देता है। पंचायत और निकाय स्तर पर यह अभियान स्थानीय मुद्दों को सामने लाकर विकास कार्यों की निगरानी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करता है।

  • रविन्द्र सिंह भाटी, विधायक, शिव एवं जनप्रहरी

जनप्रहरी अभियान से जुड़कर स्थानीय स्तर पर विकास के मुद्दे उठाए। यह अभियान हमें जागरुक करता है और जनहित के मुद्दे उठाने की ताकत देता है।

  • बनेसिंह मीना, जनप्रहरी बगरू विधानसभा क्षेत्र एवं अध्यक्ष आवासीय कल्याण समिति

अभियान से जुड़कर राजनीति में ईमानदारी से काम करके क्षेत्र की समस्याओं और विकास के काम करने वाले लोगों को मौका मिलता है। समाज में उनकी बात को महत्व मिलता है।

  • संजय गोयल, जनप्रहरी एवं पूर्व अध्यक्ष शहर भाजपा मंडल सूरजगढ़

ये भी पढ़ें

Bomb Threat: राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश के 3 जिलों में बम ब्लास्ट की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Also Read
View All

अगली खबर