जयपुर

कन्हैयालाल के परिवार को कब मिलेगा न्याय? अशोक गहलोत ने अमित शाह पर साधा निशान, बोले- आज जयपुर में प्रदेश की जनता को दें जवाब

Ashok Gehlot targeted Amit Shah : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को जयपुर के ग्राम दादिया में सहकार एवं रोजगार उत्सव में शामिल होंगे। अमित शाह पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा आखिर कन्हैयालाल के परिवार को कब तक न्याय के लिए इंतजार करना पड़ेगा? आज गृह मंत्री को जयपुर में प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए।

2 min read
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत। फोटो पत्रिका

Ashok Gehlot Targeted Amit Shah : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को जयपुर के ग्राम दादिया में सहकार एवं रोजगार उत्सव में शामिल होंगे। कन्हैयालाल केस को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने अमित शाह पर निशाना साधा और कहा आखिर कन्हैयालाल के परिवार को कब तक न्याय के लिए इंतजार करना पड़ेगा? आज गृह मंत्री को जयपुर में प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Amit Shah Jaipur Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 जुलाई को आएंगे जयपुर, पुलिस अलर्ट, दौरे से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

हर रैली पर कन्हैयालाल के नाम पर मांगे थे वोट

कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत अपने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व आपने राजस्थान में हर रैली में कन्हैयालाल केस का जिक्र किया और इसके नाम पर वोट मांगे।

पूरी भाजपा ने राजस्थान में फैलाया मुआवजे का झूठ

अशोक गहलोत ने आगे कहा इस केस में राजस्थान पुलिस ने सिर्फ चार घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए। दोनों आरोपियों का संबंध भाजपा से था। इसके बाद भी आपके मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली NIA ने रातोंरात केस अपने पास ले लिया। हमने इस पर भी ऐतराज नहीं किया। पूरी भाजपा ने राजस्थान में मुआवजे का झूठ फैलाया और हमारी सरकार जाने के सबसे बड़े कारणों में यह झूठ भी शामिल है।

NIA तीन साल में गवाहों के बयान तक नहीं करवा सकी

अशोक गहलोत ने कहा अब इस केस को तीन साल हो चुके हैं। अभी तक NIA अदालत ने दोषियों को सजा नहीं सुनाई है क्योंकि यहां की NIA अदालत में रेगुलर जज तक नहीं हैं। NIA तीन साल में गवाहों के बयान तक नहीं करवा सकी है।

गृह मंत्री अमित शाह को आज देना चाहिए जवाब

अशोक गहलोत ने कहा आज गृह मंत्री को जयपुर में प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर कन्हैयालाल के परिवार को कब तक न्याय के लिए इंतजार करना पड़ेगा? क्या भाजपा इस केस पर केवल राजनीति ही करेगी? उनका न्याय से कोई वास्ता नहीं है।

ये भी पढ़ें

उदयपुर में अशोक गहलोत ने भाजपा पर दागे कई सवाल, बोले-देश में हो रही है लोकतंत्र की हत्या

Updated on:
17 Jul 2025 03:49 pm
Published on:
17 Jul 2025 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर