Ashok Gehlot Fired BJP : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज गुरुवार 12 जून को 3 दिनी उदयपुर संभाग के दौरे पर उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने अशोक गहलोत पर कई सवाल पूछे। अशोक गहलोत ने कहा पूरा देश देख रहा है। ऐसा तनाव मुल्क के अंदर आजादी के बाद पहली बार देखने को मिला। पूरा ध्रुवीकरण। यह देश के हित में नहीं है, समाज के हित में नहीं है, यह मेरा मानना है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी धर्म, सभी जाति, सभी वर्ग साथ चलें तभी लोकतंत्र मजबूत हो रहा है।