जयपुर

Rajasthan Election 2023: राजेन्द्र राठौड़ ने ऐसा क्यों कहा कि, जन संघर्ष नहीं यह कांग्रेस संघर्ष यात्रा बन चुकी है

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस सरकार का अंतरकलह अब सड़कों पर उतरने वाला है। यह जन संघर्ष यात्रा ना होकर कांग्रेस संघर्ष यात्रा साबित हो चुकी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2023, 5:41 PM IST
rajendra rathore .jpg
rajendra rathore

Rajasthan election 2023 राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के बुधवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आबू में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा संभाग की सबसे बड़ी सभा होगी। जिसमें 14 विधानसभाओं के बूथ समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। पाली सिरोही व जालोर के आमजनों को पीले चावल बांटकर इस आमसभा में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आदिवासी समाज की 5 हज़ार से अधिक महिलाएं पारंपरिक आदिवासी परिधान में सभा की शोभा बढ़ाएंगी।

राठौड़ ने सचिन पायलट की प्रेस वार्ता में दिए गए बयान पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस की ए और बी टीम सत्ता के संघर्ष के लिए लड़ रही है और भारतीय जनता पार्टी को कंधा बनाने का काम किया जा रहा है, यही वजह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भाजपा नेताओं अनर्गल बयान बाजी करते रहते हैं। कांग्रेस सरकार का अंतरकलह अब सड़कों पर उतरने वाला है। यह जन संघर्ष यात्रा ना होकर कांग्रेस संघर्ष यात्रा साबित हो चुकी है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर 3 विशाल पंडाल बनाए गए हैं। आमजन के बीच सभा को लेकर जबरदस्त उत्साह है और अनुमान से अधिक संख्या कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने संभावना के चलते पंडाल का आकार बढ़ाया गया है।

Published on: